Wednesday, December 12, 2018

वर्ल्ड टूर में सिंधु पहला मैच जीतीं, दोनों गेम में पिछड़ने के बावजूद यामागुची को हराया

भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स में बेहतरीन शुरुआत की। उन्होंने बुधवार को अपने से ऊंची रैंकिंग वाली जापान की अकाने यामागुची को सीधे गेमों में हराया। छठी वरीयता प्राप्त सिंधु ने तीसरी वरीय खिलाड़ी यामागुची को 24-22, 21-15 से 52 मिनट में हराया।

पहले गेम में सिंधु 6-11 से पीछे चल रहीं थी, लेकिन उन्होंने दमदार वापसी करते हुए दुनिया की नंबर दो खिलाड़ी को 27 मिनट में हराया। दूसरे गे में भी सिंधु 10-11 से पीछे चल रही थीं, लेकिन उन्होंने आठ लगातार अंक हासिल कर मैच को अपने नाम कर लिया। दूसरे ग्रुप मैच में सिंधु का सामना शीर्ष वरीयता प्राप्त ताइवान की ताई जू-यिंग से होगा।

ढूंढाड़-मारवाड़ में भाजपा ने 60 सीटें हारीं : इन दो इलाकों में भाजपा की 91 सीटें थीं। अब सिर्फ 31 हैं। आनंदपाल एनकाउंटर और पद्मावत प्रकरण से शेखावाटी में भाजपा की 12 सीटें कम हुईं। ढूंढाड़ में सचिन पायलट का असर दिखा। मारवाड़ में अशोक गहलोत का। मत्स्य क्षेत्र में योगी ने हनुमान जी को दलित बताया था। राजपूत इसके विरोध में आए। फायदा कांग्रेस को हुआ।

एससी/एसटी भाजपा की 29 सीटें कम हुईं : 2013 में भाजपा ने एससी/एसटी के लिए तय 58 सीटों में से 49 सीटें जीती थीं। इस बार कांग्रेस ने 31 जीतीं। एससी/एसटी एक्ट में केंद्र द्वारा लाए गए बिल से सवर्ण वोटर नाराज हैं। इस पर हिंसा हुई थी। इससे भाजपा को ही नुकसान हुआ।

गांवों में कांग्रेस 63 सीटों से आगे : 153 ग्रामीण सीटों में से भाजपा के पास 123 सीटें थीं। इस बार कांग्रेस 63 सीटों से आगे हो गई है। किसान आंदोलन से ग्रामीण नाराज हैं। कांग्रेस के कर्ज माफी का वादा भी काम आया।
अगला सीएम कौन : सीएम रह चुके गहलोत और युवा सचिन दौड़ में

अशोक गहलोत : दो बार के सीएम। 100 रैलियां कीं। 40% टिकट तय किए। पिछड़ी जाति पर पकड़।
सचिन पायलट : राजस्थान में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष। कुल 230 सभाएं कीं। 50% टिकट सचिन ने ही तय किए। उपचुनाव में जीत दिलाई। राहुल के करीबी।

No comments:

Post a Comment